भास्कर न्यूज | अमृतसर माता लाल देवी मंदिर रानी का बाग में 21 फरवरी को माता जी का जन्मदिवस मनाया जाएगा। मंदिर कमेटी और भक्तों द्वारा मिलकर इस दिन हजारों पाउंड के केक काटे जाएंगे। इसी के उपलक्षय में मंगलवार शाम 6 से 8:30 बजे तक प्रसिद्ध भजन गायकों ने माता रानी का गुणगान किया गया। जिसे सुनने के लिए कई भक्तजन पहुंचे। मंदिर कमेटी की ओर से भजन गायक का स्वागत किया गया। गणेश वंदना से शुरू किए भजन संकीर्तन के बाद गायक ने जैसे ही ‘तू चिट्ठियां पांदी रए’ माऐ नी असी आंदे रैना ऐ, भजन गाया तो मंदिर में बैठा हर भक्तजन मंत्र मुग्ध हो उठा। उसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई भजन गए। इसी दौरान भक्तों ने माता जी को मिठाई और फलों का भोग लगाकर उसका प्रसाद बांटा। इस मौके पर कई भक्तजन मौजूद रहे। गौर है कि भजन संकीर्तन का सिलसिला माता रानी के जन्मदिन तक चलता रहेगा। इसमें पंजाब भर के भजन गायक अपनी हाजिरी माता के चरणों में भरेंगे। वहीं माता जी के जन्मदिवस पर भक्तों द्वारा हजारों पाउंड के केक को लाकर का़टकर उनका भोग लगाकर संगत में बांटे जाएंगे। वहीं दूसरी तरफ मंदिर के बाहर और आसपास शहर के भक्तों और सभा सोसायटियों द्वारा लंगर की व्यवस्था की जाएगी। यह लंगर सुबह से लेकर रात तक निरंतर चलते रहेंगे।


