छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में तेंदुआ और पालतू कुत्ते की लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि आधीरात तेंदुआ शिकार की खोज में घर में घुस रहा था, लेकिन कुत्ते ने भौंक-भौंककर घर के अंदर घुसने नहीं दिया। मामला कांकेर के धुर मनकेसरी गांव का है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि तेंदुआ। घर के करीब आता है। मेन गेट से घर के अंदर घुसने की कोशिश करता है, लेकिन यहीं पर घर का पालतू कुत्ता बैठा रहता है। इस दौरान दोनों के बीच अटैक की घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। कुत्ते ने तेंदुए को खदेड़ दिया घटना सोमवार रात 10 बजे की है। कुत्ते ने तेंदुए को भागने के लिए भौंकना शुरू कर दिया, लेकिन तेंदुआ उसे जबड़े में जकड़ कर शिकार करने की कोशिश करने लगा। पालतू कुत्ते ने हिम्मत दिखाते हुए मुकाबला किया और उसे घर से बाहर खदेड़ा. ग्रामीणों को शिकार बना लेगा ग्रामीणों ने बताया कि इधर आए दिन खूंखार जानवरों का खतरा रहता है। तेंदुए के आने के बाद तो घरों से निकलना मुश्किल है। लोग जंगल जाने के लिए घबरा रहे हैं। उनका कहना है कि वन विभाग तेंदुए पर कंट्रोल करे, वरना किसी दिन ग्रामीणों को शिकार बना लेगा। कई लोगों पर हमला कांकेर जिले में तेंदुए का आतंक बढ़ता जा रहा है। बीते दिनों सरोना वन परिक्षेत्र में तेंदुए ने अब तक छह से अधिक लोगों पर हमला किया है, जिसमें एक बच्चे की मौत की खबर भी सामने आई थी। बच्चे का सिर सरोना क्षेत्र के जंगल में मिला था। इसके अलावा, तेंदुआ आंगनबाड़ी जा रही एक बच्ची पर भी हमला कर उसे घायल कर चुका है। मवेशियों को बना रहे निशाना डूमाली गांव की पहाड़ी पर भी पांच तेंदुए सक्रिय हैं, जो मवेशियों पर हमला कर रहे हैं। इन तेंदुओं की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। विभाग ने इन क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाते हुए कैमरे और कर्मचारियों की तैनाती की है। ……………………………. तेंदुए से जुड़ी और भी खबरें पढ़ें कांकेर में तेंदुए ने किया बछड़े का शिकार: देर रात घर में घुसकर किया हमला, दहशत में ग्रामीण, वन विभाग कर रहा मॉनिटरिंग कांकेर जिले के चारामा वन परिक्षेत्र के ग्राम दल्लीडीही में रविवार रात तेंदुआ एक घर में घुस आया। तेंदुए ने बछड़े को अपना शिकार बना लिया। घटना दया राम साहू के घर में हुई। पूरे गांव में डर का माहौल है।जानकारी के मुताबिक तेंदुए ने एक अन्य बछड़ों पर भी हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। पढ़ें पूरी खबर…


