तेंदुए ने बच्चे के पीठ पर पंजा मारा:कांकेर में शादी से लौट रहे मां-बेटे पर हमला; इलाके में 5वीं वारदात

कांकेर जिले के दुधावा में तेंदुए ने 3 साल के बच्चे पर हमला किया है। 16 मई की रात विराट नेताम अपनी दादी के साथ कलमीपारा में एक शादी समारोह में गया था। वहां से लौटते समय तेंदुए ने राम के पीठ पर पंजे और जबड़े से अटैक किया। दादी ने बचाने की कोशिश की तो उसे भी तेंदुए ने डराया और फिर मौके से जंगल की ओर भाग गया। घायल बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। यह दुधावा क्षेत्र में तेंदुए द्वारा बच्चों पर किया गया पांचवां हमला है। इस कारण क्षेत्र के निवासियों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कांकेर में तेंदुए का खतरा बढ़ता जा रहा है, लेकिन अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। जंगलवार कॉलेज में दिखा था शावक इसी बीच 15 मई को कांकेर के जंगलवार कॉलेज में जवानों को एक तेंदुए का शावक दिखाई दिया। जवानों ने शावक का वीडियो बनाया, जो अगले दिन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वन विभाग ने इसे सकारात्मक संकेत माना है, लेकिन स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। बढ़ रही तेंदुओं की संख्या कांकेर शहर और आसपास के गांवों में तेंदुओं की उपस्थिति लगातार बढ़ रही है। डुमाली और कांकेर पहाड़ के बाद अब जंगलवार कॉलेज में शावक का दिखना इस बात का प्रमाण है कि क्षेत्र में तेंदुओं की संख्या में वृद्धि हो रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *