तेंदुपत्ता संग्रहण और अग्नि सुर​क्षा पर हुई कार्यशाला

भास्कर न्यूज | जनकपुर निरीक्षण कुटीर परिसर में तेंदुपत्ता शाख कर्तन, संग्रहण और अग्निसुरक्षा पर कार्यशाला आयोजित हुई। यह कार्यशाला 7 मार्च को मनेंद्रगढ़ जिला यूनियन द्वारा कराई गई। बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी इसमें शामिल हुए। भरतपुर-सोनहत विधानसभा की विधायक रेणुका सिंह भी मौजूद रहीं। उन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यशाला में उप प्रबंध संचालक मनेंद्रगढ़, एसडीओ जनकपुर, रेंजर और मंडल के अध्यक्ष व सदस्य शामिल हुए। 10 प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों के प्रबंधकों और तेंदुपत्ता संग्राहकों को शाख कर्तन, फड़ चयन, संग्रहण, उपचारण, बोराभर्ती, परिवहन और गोदाम में सुरक्षित रखरखाव की जानकारी दी गई। इसके बाद फील्ड में शाख कर्तन कार्य का प्रदर्शन किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *