बेमेतरा| शासकीय प्राथमिक शाला तेंदूभाठा में मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता का तिलक लगाकर, आरती उतारकर व चरण स्पर्श कर सम्मान किया। कार्यक्रम ने बच्चों में पारिवारिक संस्कार और बड़ों के सम्मान का संदेश दिया। शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष विजय बंजारे, शिक्षाविद् डॉ. सुखदेव वर्मा, प्रधानपाठक मनीष कुमार पाटिल सहित शिक्षक छगनलाल साहू, भगवती साहू, प्रेम यादव आदि उपस्थित रहे।


