अमृतसर| थाना जंडियाला के तहत आते एरिया में 2 लुटेरे व्यक्ति केा तेजधार हथियार से जख्मी कर चांदी की चेन छीनकर फरार हो गए। इनमें से एक लुटेरे को पुलिस ने काबू कर लिया है, जबकि दूसरा अभी भी फरार है। फरार आरोपी मनप्रीत सिंह निवासी दीनोवाल है,जबकि काबू आरोपी सिमरजीत सिंह निवासी जहांगीर है। पीड़ित रिद्धम जैन निवासी आकाश एवेन्यू ने बताया कि उसकी दिशा बीज स्टोर के नाम दुकान है। वह बुधवार दोपहर 2 बजे घर से खाना खाकर वापस अपनी दुकान की ओर से जा रहा था। इसी बीच रास्ते में आरोपियों ने घेरकर उस तेजधार हथियार से हमला कर दिया और चांदी की चेन छीनकर फरार हो गए। बाद में पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर लिया।


