तेजी से बढ़ रहे मल्टीपल स्क्लेरोसिस के मरीज अनदेखी पड़ सकती है भारी: डा. दिनेश कुमार

अमृतसर| कश्मीर एवेन्यू (एफ-7/29) के प्रसिद्ध न्यूरो विशेषज्ञ डॉ. दिनेश कुमार ने मल्टीपल स्क्लेरोसिस रोग के प्रति लोगों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि हालांकि इस बीमारी का सटीक कारण अज्ञात है, लेकिन इसके मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। डॉ. दिनेश ने बताया कि यह बीमारी मुख्य रूप से आंखों की नसों और रीढ़ की हड्डी को प्रभावित करती है। इसके प्रमुख लक्षणों में आंखों की रोशनी कम होना, हाथ-पैरों की शक्ति खत्म होना और मांसपेशियों में जकड़न शामिल है। गंभीर स्थिति में मरीज को लकवा मार सकता है या याददाश्त कम होने के साथ स्वभाव में अचानक बदलाव आ सकता है। तनाव भी इस बीमारी की एक बड़ी वजह है। मल्टीपल स्क्लेरोसिस होने पर चेहरे, पेट और सीने की नसों में तीव्र दर्द हो सकता है। डॉ. दिनेश ने सलाह दी कि एक्टिव जीवनशैली और सतर्कता से इसे रोका जा सकता है। यदि डबल विजन, सिरदर्द या बोलने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *