तेज गति से हवा और धूल भरी आंधी से उखड़े पेड़, दो व्यक्ति घायल

तेज गति से हवा और धूल भरी आंधी से उखड़े पेड़, दो व्यक्ति घायल
कोतमा।
गत दिवस षाम लगभग 5 बजे की है अपुष्ट खबरों के अनुसार 06 लोगों को चोटें आई है जिसमें दो लोगों को गहरी चोट लगी है। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि एक महिला के शिर पर गंभीर चोट लगी है। तेज गति से तूफान चलने के कारण कोतमा वार्ड नं0 06 स्थित मंगल भवन के सामने किराए के मकान में आम का पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गया। जिसके कारण घर में पानी व आंधी से बचने के लिए दुबके लोग चपेट में आ गये हमारे सूत्रों ने बताया है कि कल्पना निकुंज उम्र 25 वर्ष शासकीय शाला कन्या कोतमा की शिक्षिका एवं सुप्रिया मराबी उम्र 12 वर्ष राजेन्द्रग्राम जो कोतमा में एडमिशन के लिए आई थी को चोटें आई है। जिनका इलाज एक निजी क्लीनिक में किया गया और खतरे से बाहर बताई जा रही है। जबकि सोशल मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार 06 लोगों के चोटिल होने की बात कही जा रही है। सूत्र बताते है कि आम का पेड़ काफी पुराना है। जिसके कारण दुर्घटना की आशंका जताई गई थी लेकिन उसको हटाया नहीं गया और यह घटना हो गई यह तो गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई अभी भी समय है नगर पालिका परिषद और वन विभाग को अभियान चला कर ऐसे वृक्षों को जो लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं हटाने के लिए काम करने की जरूरत है। तेज गति से आंधी तूफान चलने के कारण आम का पेड़ जड़ से उखड़ कर घर में गिर गया जिसके कारण बिजली का पोल भी टूटकर गिर गया यद्यपि बिजली के कारण कोई दुर्घटना नहीं हुई लेकिन घर में रह रहे लोग घायल हो गए दुर्भाग्यपूर्ण है प्रशासन को मुआयना कर उचित कार्यवाही करने की जनपेक्षा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *