तेज ठंड का असर, स्कूलों का समय बदला:कक्षा 8वीं तक क्लासेस सुबह 9 बजे के बाद लगेगी, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

जिले में शीतलहर और गिरते तापमान के चलते स्कूलों का समय बदल दिया गया। सोमवार को कलेक्टर अंकित अस्थाना ने आदेश जारी किया। इसके अनुसार, सभी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक की क्लासेस सुबह 9 बजे से पहले संचालित नहीं होंगी। यह आदेश शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई समेत सभी बोर्ड के विद्यालयों पर तत्काल प्रभाव से लागू होगा। मौसम विभाग से मिले पूर्वानुमानों के अनुसार मुरैना में तापमान लगातार गिर रहा है, जिससे शीतलहर का प्रकोप बढ़ने की संभावना है। खासकर सुबह के समय ठंड का असर अधिक होता है, जो बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आदेश के उल्लंघन पर संबंधित विद्यालयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आदेश के प्रमुख पॉइंट

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *