तेज नगर चौक… भरे डस्टबीन, फैली गंदगी

अमृतसर| सुल्तानविंड रोड स्थित तेज नगर चौक में पत्थरों वाली पार्क के पास लगाए गए डस्टबीन इन दिनों समस्या का कारण बनते जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि डस्टबीन तो सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगाए गए थे, लेकिन इन्हें भरने के बाद समय पर खाली नहीं किया जाता। डस्टबीन कई-कई दिनों तक भरे रहते हैं, जिससे कूड़ा बाहर गिरने लगता है। मजबूरन लोग आसपास ही कचरा फेंक रहे हैं, जिससे इलाके में गंदगी फैल रही है। दुर्गंध और अस्वच्छ माहौल के कारण राहगीरों और आसपास के निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। – वरिंदर सिंह निवासी तेज नगर।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *