तेज बारिश ने किसानों के अरमानों पर फेरा पानी

किशनगंज| कस्बे सहित आसपास क्षेत्र में बुधवार रात बादलों की गर्जना के साथ आसमान से बरसी आफत से खेतों में खड़ी गेंहू, सरसों की फसलों में नुकसान होने से किसानों के अरमानों पर पानी फिर गया। कस्बा निवासी किसान लोकेश नागर ने बताया कि इन दिनों खेतों में सरसों की कटाई का दौर चल रहा है। कई खेतों में किसानों ने सरसों को काटकर सूखने के लिए डाला हुआ है। कटी फसल के भीगने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ गया। खेतों में खड़ी गेहूं व धनिए की फसल भी आड़ी पड़ गई। कस्बे के समीपवर्ती आंकोदिया ग्राम निवासी किसान सुरेंद्र नागर ने बताया कि बुधवार रात को तेज हवा के साथ हुई बारिश से खेतों में खड़ी गेहूं की 80 प्रतिशत फसल जमींदोज हो गई। वहीं धनिया व चने की फसल को भी नुकसान पहुंचाया है। कस्बे समेत रामगढ़, रेलावन, छीनोद, बिलासगढ़, बजरंगगढ़ व तहसील क्षेत्र में किसानों को नुकसान होना सामने आ रहा है। किसानों ने बारिश से हुए नुकसान का सर्वे करवाकर सरकार से मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *