तेज रफ्तार अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी:कार को क्रेन की मदद से बाहर निकाला, बाहुबली हिल्स के पास हुआ हादसा

उदयपुर के बड़ी तालाब स्थित बाहुबली हिल्स के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। हादसे में कार में बैठे लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि कोई जनजानि नहीं हुई। हादसे के बाद मौके से निकल रहे राहगीर ने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने कार में बैठे घायलों को बाहर निकाला और सरकारी एमबी हॉस्पिटल भर्ती कराया। जानकारी अनुसार कार में बैठे दो युवक आरजे-27सीजे 9050 नंबर की कार में बैठक युवक बाहुबली हिल्स की ओर से वापस उदयपुर आ रहे थे। इस दौरान कार तेज रफ्तार होने से अनियंत्रित हो गई और रोड से सीधे बड़ी तालाब में जा गिरी। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, युवक घायल हो गए। जिन्होंने कार से निकलकर मुश्किल से अपनी जान बचाई। सूचना पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्कत से क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *