तेज रफ्तार आर्टिका कार सिंधिया छत्री की दीवार से टकराई:शिवपुरी में एयरबैग खुलने से बड़ा हादसा टला; आए दिन होते हैं हादसे

शिवपुरी में होली के दिन एक तेज रफ्तार आर्टिका कार अनियंत्रित होकर सिंधिया छत्री की दीवार से टकरा गई। यह घटना बुधवार शाम फिजिकल थाना क्षेत्र के भूत पुलिया तिराहे पर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के एयरबैग खुल गए, जिससे कार सवारों की जान बच गई और बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, कार ग्वालियर बायपास की ओर से आ रही थी। भूत पुलिया तिराहे पर पहुंचते ही चालक वाहन को मोड़ नहीं सका, और कार सीधे सिंधिया छत्री की दीवार से जा टकराई। टक्कर के प्रभाव से कार के अगले पहिए हवा में लटक गए और दीवार का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के तुरंत बाद, मौके पर मौजूद लोगों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को बाद में एक अन्य वाहन से उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, भूत पुलिया का यह तिराहा पहले भी कई सड़क हादसों का गवाह बन चुका है। तेज रफ्तार और तीखे मोड़ के कारण यहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिसके चलते सिंधिया छत्री की दीवार को भी कई बार नुकसान पहुंचा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *