तेज रफ्तार एंबुलेंस की टक्कर से अधेड़ की मौत:ईतवारी बाजार में हादसा, ड्राइवर फरार

बुधवार शाम ईतवारी बाजार में एक तेज रफ्तार एंबुलेंस ने 55 वर्षीय व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद एंबुलेंस चालक वाहन सहित फरार हो गया। मृतक की पहचान किल्लापारा निवासी कमल नारायण तिवारी (उर्फ बेबे महाराज) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एंबुलेंस ने पहले सड़क पर खड़ी एक गाय को टक्कर मारी, जिससे वह अनियंत्रित हो गई। इसके बाद एंबुलेंस ने सीधे कमल नारायण तिवारी को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे सड़क पर गिर पड़े और एंबुलेंस का पहिया उनके पेट के ऊपर से गुजर गया, जिससे उन्हें गंभीर आंतरिक चोटें आईं। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, मौत घटना के तुरंत बाद, आसपास मौजूद लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामला दर्ज किया। पुलिस ने फरार एंबुलेंस और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। नगर क्षेत्र में पिछले छह माह के भीतर यह तीसरा बड़ा सड़क हादसा है। लगातार हो रही इन घटनाओं ने आपातकालीन वाहनों की गति और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नागरिकों ने प्रशासन से एंबुलेंस सहित सभी आपातकालीन वाहनों की गति सीमा निर्धारित करने और सख्त निगरानी लागू करने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *