तेज रफ्तार कार की टक्कर से महिला की मौत

बरनाला | सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। जानकारी देते पुलिस स्टेशन धनौला के एसएचओ लखवीर सिंह ने बताया कि ने हरमनदीप सिंह निवासी जिला संगरूर के बयान के आधार पर अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है। हरमनदीप सिंह ने बताया कि वह अपनी बहन पल्लवी और मां करमजीत कौर के साथ बढ़वार की ओर जा रहे थे। उनकी मां करमजीत कौर अलग स्कूटरी पर सवार थीं और नेशनल हाईवे बरनाला-संगरूर के पास पहुंची ही थीं। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक सफेद रंग की गाड़ी के चालक ने लापरवाही से बिना देखे उनकी मां के स्कूटरी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही करमजीत कौर स्कूटरी सहित सड़क पर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिवार के सदस्यों ने उन्हें तुरंत इलाज के लिए सरकारी अस्पताल धनौला पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात गाड़ी चालक पर मामला दर्ज कर अगली कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *