तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत:दोस्त घायल, सुबह शौच के लिए जा रहे थे

कोटा जिले के रानपुर थाना क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब दोनों युवक सुबह शौच के लिए जा रहे थे और तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार पाचनपुई निवासी 30 वर्षीय सोनू गुर्जर पुत्र देवीलाल अपने दोस्त मनोहर के साथ सुबह घर से निकला था। इसी दौरान सड़क से गुजर रही तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान सोनू गुर्जर की मौत हो गई, जबकि हादसे में घायल मनोहर को कोटा के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। मृतक के मामा ने बताया कि सोनू गुर्जर दूध बेचने का काम करता था और अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके परिवार में दो साल की एक छोटी बच्ची है, जबकि उसकी पत्नी भी गर्भवती है। मामले में डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद रानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है ताकि टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की पहचान की जा सके। परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *