तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत:NH 927ए पर हादसा, आरोपी ड्राइवर वाहन छोड़कर हुआ फरार

डूंगरपुर में एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह घटना सागवाड़ा थाना क्षेत्र के डूंगरपुर-बांसवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 927ए पर नंदोड गांव के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान कल्याणपुर क्षेत्र के बुचिया बड़ा गांव निवासी अनिल डामोर के रूप में हुई है। अनिल अपनी बाइक पर बुचिया बड़ा से मांडव गांव जा रहा था। गामड़ा-नंदोड के समीप सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के तुरंत बाद कार ड्राइवर अपनी गाड़ी मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल अनिल को एंबुलेंस के जरिए तुरंत सागवाड़ा के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को सागवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *