तेज रफ्तार कार ने बाइक को एक किलोमीटर तक घसीटा:युवक घायल; कार सवार दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

हरदा में रविवार शाम करीब चार बजे एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद कार ने बाइक को करीब एक किलोमीटर तक घसीटा। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हुआ है। उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। वहीं, पुलिस ने कार सवार दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, शहर के सेंटमैरी स्कूल के पास बलेनो कार ने एक बाइक सवार रेवाराम को टक्कर मार दी, जिससे वह बाइक से नीचे गिर गया। वहीं, बाइक का अगला हिस्सा कार में फंस गया, कार करीब एक किलोमीटर अस्पताल चौक तक घसीट कर अपने साथ लेकर आई, जिसके बाद सड़क से निकल रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी गईं। वहीं, कार को आगे जाकर रोका। सिटी कोतवाली थाना टीआई प्रहलाद सिंह मर्सकोले ने बताया कि फरियादी रेवाराम ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी बाइक को कार ने टक्कर मार दी, जिसके आधार पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। वहीं कार सवार दो युवकों को हिरासत में लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *