तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, 5 फीट उछला:गाड़ी रिवर्स कर प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी को दोबारा कुचला, मौके पर ही मौत

रायसेन जिले में तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी को टक्कर मार दी। कर्मचारी हवा में 5 फीट तक उछला, फिर सड़क पर आ गिरा। कार ड्राइवर ने गाड़ी बैक की। कर्मचारी उसके पिछले पहिये के नीचे आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद ड्राइवर कार लेकर भाग निकला। घटना सतलापुर थाना इलाके में बुधवार तड़के करीब 5 बजे शिव मल्टीकेयर हॉस्पिटल के सामने की है। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसके आधार पर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। मृतक की पहचान कृष्ण पाल के रूप में हुई है, जो HEG कंपनी में काम करते थे। वे बुधवार सुबह अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। देखिए, हादसे की तीन तस्वीरें… वीडियो से पहचान, ड्राइवर गिरफ्तार
सड़क पर लाश पड़े होने की सूचना मिलते ही सतलापुर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी ने बताया कि कार चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वह मंडीदीप का ही रहने वाला है। औबेदुल्लागंज एसडीओपी शीला सुराणा ने बताया कि कार चालक पर गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। ये खबर भी पढ़ें… इंजीनियर को जेसीबी से कुचलने की कोशिश, VIDEO इंदौर में इंजीनियर पर जेसीबी मशीन चढ़ाने की कोशिश की गई। इंजीनियर ने ऐन वक्त पर पीछे हटकर अपनी जान बचाई। घटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की एरोड्रम साइट पर मंगलवार की है। इसका वीडियो बुधवार को सामने आया है। पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर… पन्ना में केन नदी पुल पर बस-डंपर की भिड़ंत: 24 से अधिक यात्री घायल पन्ना जिले में अमानगंज-पवई मार्ग पर केन नदी के टेढ़ीधार पुल पर बुधवार रात छतरपुर से नागपुर जा रही यात्री बस और सामने से आ रहे डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों ड्राइवरों समेत 24 से अधिक यात्री घायल हुए। टक्कर से वाहनों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए और पुल के दोनों ओर जाम लग गया। घायलों को अमानगंज, पवई और पन्ना जिला अस्पताल भेजा गया। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *