तेज रफ्तार गाड़ी ट्रांसफार्मर से टक्कर के बाद जली VIDEO:डिवाइडर जंप करके दूसरी तरफ आई,कार सवार युवक फरार हुए

सीकर के उद्योग नगर थाना इलाके में बीती रात आरटीओ चौराहे के पास एक तेज रफ्तार गाड़ी ट्रांसफार्मर से जा भिड़ी। पहले तेज रफ्तार में गाड़ी ने डिवाइडर जंप किया और फिर ट्रांसफार्मर से टक्कर होने के बाद पूरी जल गई। गाड़ी में सवार लड़के पहले ही फरार हो गए। पुलिस ने करीब 45 मिनट में दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उद्योग नगर थाना SHO राजेश कुमार बुडानिया के अनुसार घटना करीब रात को 12 बजे की है। थाने पर सूचना मिली कि आरटीओ चौराहे के पास ट्रांसफार्मर से टकराने के बाद एक बलेनो गाड़ी में आग लग गई। सूचना मिलने पर सीओ सिटी संदीप चौधरी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दमकल को बुलाया गया। करीब 45 मिनट में इस आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। हालांकि गाड़ी पूरी तरह से जल चुकी है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह गाड़ी आरटीओ की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही थी। जिसने पहले तो डिवाइडर को तेज रफ्तार में जंप किया और फिर ट्रांसफार्मर से टकराने के बाद इसमें आग लगना शुरू हुई। गाड़ी में करीब तीन से चार लड़के सवार होना बताया जा रहा है। हालांकि वह पुलिस को मौके पर नहीं मिले। इसलिए अंदेशा है कि वह पहले ही वहां से फरार हो गए थे। फिलहाल गाड़ी मालिक की तलाश की जा रही है। आज मौके पर बिजली विभाग के अधिकारियों को भी बुलाया गया है। मामले में जो भी रिपोर्ट दर्ज होगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *