तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर:युवक हुआ गंभीर घायल, ड्राइवर हो गया फरार

सिरोही जिले के शिवगंज कस्बे में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना शिवगंज डाक बंगले के पास पुराने राजमार्ग पर हुई। राहगीरों ने घायल युवक को इलाज के लिए शिवगंज के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, शिवगंज थाना से कुछ दूरी पर स्थित पुराने डाक बंगले के पास तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद टक्कर मारने वाले गाड़ी का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने गंभीर घायल युवक को निजी वाहन से सरकारी अस्पताल पहुंचाया। इस घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ। हालांकि, टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई।
युवक को अस्पताल पहुंचाने के लगभग 20 मिनट बाद तक पुलिस को घटना की कोई सूचना नहीं मिली थी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने यातायात सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। अस्पताल में मौजूद कुछ लोगों ने घायल युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *