तेज रफ्तार पिकअप डिवाइडर पर चढ़ी:3 गमले और एक रोड लाइट पोल तोड़ा, पुलिस ने वाहन किया जब्त

डूंगरपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में रेती स्टैंड के पास गुरुवार रात को एक तेज रफ्तार पिकअप ने डिवाइडर पर 3 गमले तोड़ दिए। एक रोड लाइट पोल को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना रात के समय होने और सड़क पर कोई दूसरी गाड़ी नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया। डूंगरपुर शहर में तीजवड़ की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप बेकाबू हो गई। रात करीब 1 बजकर 13 मिनट पर पिकअप रेती स्टैंड के पास डिवाइडर पर चढ़ गई। पिकअप एक, दो और 3 डिवाइडर को टक्कर मार दी। वहीं एक रोड लाइट को भी तोड़ दिया। घटना में पिकअप भी क्षतिग्रस्त हो गई। पिकअप की रफ्तार इतनी तेज थी कि डिवाइडर पर गमले टूटने के बाद केवल धूल के गुबार ही उड़ते दिखे। घटना के बाद कोतवाली पुलिस और नगर परिषद की टीम भी पहुंच गई। हादसे के समय कोई दूसरी गाड़ी और लोग नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया। घटना मौके पर एक ट्रैवल्स के ऑफिस के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें पिकअप की टक्कर के बाद धूल उड़ते हुए ही दिख रही है। वहीं पुलिस ने पिकअप को जब्त कर कोतवाली थाने में खड़ी करवाई है। पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *