राजनांदगांव| छुरिया इलाके के दामाबंजारी में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके ही मौत हो गई। दोनों मृतक मूलत: बिहार के रहने वाले हैं, जो छुरिया इलाके के एक राइस मिल में मजदूरी करते थे। हादसा गुरुवार शाम 4 बजे के करीब हुआ। जानकारी मुताबिक एक निजी राइस मिल में काम करने वाले मुकेश (28) और सुजीत राम (22) अपने दोस्त से मिलने महाराष्ट्र के काकोड़ी गांव गए थे। दोनों दोपहर में काकोड़ी से वापस निकले। दोनों बाइक से दामाबंजारी के पास पहुंचे थे, तभी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। दोनों युवकों के सिर में गंभीर चोटे आई थी, वहीं बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। छुरिया पुलिस ने शव मर्च्यूरी भेजा।