तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से किसान की मौत:खेत में सरसों समेट कर पैदल घर लौट रहा था; अस्पताल में डॉक्टर्स ने किया मृत घोषित

अलवर में तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रहे किसान को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे किसान की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस बाइक सवार की तलाश में जुट गई है। घटना धोलागढ़ थाना क्षेत्र के खेड़ालगनपुर गांव में गुरूवार शाम करीब 5 बजे की है। जानकारी के मुताबिक, मोहन लाल(50) पुत्र रामस्वरूप शर्मा निवासी खेड़ालगनपुर अपने खेत पर सरसों समेटने गया हुआ था। सरसों समेटने के बाद वह पैदल ही गांव लौट रहा था। अस्पताल में घायल किसान को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को देख आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और परिजनों को सूचना दी। परिजन घायल मोहन लाल को तुरंत खेड़ली उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर धोलागढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को खेड़ली उप जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। जहां पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के बेटे तरूण शर्मा(20) ने बताया कि पापा खेती-बाड़ी का काम करते थे। मेरे पांच बहनें हैं, जिनमें से चार बहनों की शादी हो चुकी है। एक बहन मधु(25) और मैं पढ़ाई कर रहे हैं। (इनपुट;रोहित सिंघल)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *