तेज रफ्तार बाइक ने दो भाईयों को मारी टक्कर:गुना में बड़े भाई की मौत, छोटा भाई घायल, सिरोंज से अपने गांव लौट रहे थे

विदिशा जिले के सिरोंज से अपने गांव लौट रहे दो भाइयों को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसा आरोन–सिरोंज रोड पर शनिवार देर रात हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों भाई बाइक समेत सड़क पर गिर गए। सिरोंज इलाके के विश्राम पुर के रहने वाले निर्भय प्रजापति शनिवार रात अपने भाई फूल सिंह के साथ सिरोंज से अपने गांव आ रहे थे। बड़े भाई की मौत, छोटा भाई घायल
हादसे में बड़े भाई निर्भय प्रजापति को गंभीर चोटें आईं। परिजन उन्हें निजी वाहन से गुना जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। छोटे भाई फूल सिंह के सिर में चोट आई है। उनके सिर में टांके लगाए गए हैं और इलाज जारी है। घायल भाई ने बताया कि सामने से आ रही बाइक बहुत तेज रफ्तार में थी। अचानक टक्कर हो गई, जिससे कुछ समझने का मौका नहीं मिला। चोट लगने के कारण दूसरी बाइक का नंबर भी नहीं देखा जा सका। किसान परिवार पर टूटा दुख
मृतक खेती कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके पास थोड़ी जमीन थी। रविवार सुबह जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिवार में घटना के बाद शोक का माहौल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *