श्रीगंगानगर में तेज स्पीड में आ रही बाइक ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बुजुर्ग उछलकर सिर के बल सड़क पर गिरे। आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ कर आए और बुजुर्ग को संभाला। वहीं, बाइक सवार मौके से फरार हो गया। बुजुर्ग का इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। उनके पैर और सिर में चोटें आई हैं। मामला पदमपुर के वार्ड नंबर-23 स्थित पीरखाने के पास सोमवार शाम 6:15 बजे का है। बुजुर्ग के परिजनों ने पदमपुर थाने में शिकायत दी है। वार्ड नंबर-6 निवासी बुजुर्ग सतपाल सोनी अपने पड़ोस में रहने वाली महिला के साथ बाजार जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। पहले देखिए, हादसे की PHOTOS… प्रत्यक्षदर्शी बोले- बाइक सवार की लापरवाही से हादसा प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- बाइक चला रहे युवक की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार वाहनों के कारण ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे बुजुर्गों और बच्चों की जान को खतरा बना रहता है। प्रशासन ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए स्पीड ब्रेकर बनाए। … एक्सीडेंट की यह खबर भी पढ़ें… यूपी में भीषण सड़क हादसा, धौलपुर के 3-लोगों की मौत:डबल डेकर बस ने ईको वैन को मारी टक्कर,होली का त्योहार उठाने आ रहे थे पति-पत्नी उत्तर प्रदेश के हाथरस में डबल डेकर बस ने ईको वैन को टक्कर मार दी। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दंपती समेत तीन लोग धौलपुर के राजाखेड़ा के रहने वाले थे, जबकि तीन लोग आगरा के थे। (पूरी खबर पढ़ें)


