रांची | चुटिया नायक छठ तालाब प्रगति पथ के पास एक महिला सड़क हादसे का शिकार हो गई। चुटिया थाना क्षेत्र की रहने वाली रिंकी देवी ने इस मामले में चुटिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया है कि वह अपने जनरल स्टोर जा रही थीं। धूमसा टोली रोड पर उनके मार्ट के सामने अचानक पूरब दिशा से तेज रफ्तार में आई बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रिंकी देवी मौके पर ही बेहोश हो गईं। आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें गुरु नानक अस्पताल पहुंचाया। हादसे में उनके सिर पर गहरी चोट आई, जिसके कारण 10 टांके लगाने पड़े। उनका बायां पैर भी टूट गया है। तीन दिन तक वह आईसीयू में भर्ती रहीं। अब उन्हें जनरल वार्ड में शिफ्ट किया गया है।