राजनांदगांव| सीतागांव थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना गुरुवार रात की है। जानकारी के मुताबिक ग्राम गोण्डाहूर निवासी रेजीराम घावड़े बाइक से ग्राम सेण्डावाही से अपने गांव लौट रहे थे, तभी सीतागांव रोड पर रात करीब 9 बजे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में रेजीराम के सिर पर गंभीर चोटें आई थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।