तेज रफ्तार बाइक फिसलकर ऑटो में घुसी, 10 से अधिक घायल

डूंगरपुर| शहर के तीजवड़ मार्ग पर शनिवार को एक सड़क हादसे में सवारियों से भरा एक ऑटो पलट गया। हादसे में एक ही परिवार के 10 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में सात महिलाएं भी शामिल है। जानकारी के अनुसार लोलकपुर गांव निवासी मीरा पत्नी सवा रोत, बबली पत्नी ईश्वर रोत, दुर्गा पत्नी शांतिलाल रोत, निर्मला पत्नी चंदुलाल रोत, प्रभुलाल पुत्र रामजी रोत, नाना पुत्र भैरा रोत, कांति पत्नी नारायण रोत, शांता पत्नी अर्जुन रोत और ललिता पत्नी कना रोत सहित अन्य परिजन लोलकपुर गांव से ऑटो में सवार होकर मांड़वा खापरड़ा गांव में रिश्तेदार के लोकाचार कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। ऑटो जैसे ही तीजवड़ मोड़ के पास पहुंचा, उसी दौरान डूंगरपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और सीधे ऑटो से जा टकराई। टक्कर के बाद ऑटो सड़क पर पलट गया। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ऑटो में फंसे घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस को सूचना दी। 108 एंबुलेंस के पायलट देवीलाल ननोमा और ईएमटी ताराचंद भोई मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *