तेज रफ्तार बाइक साइन बोर्ड, फिर खड़ी हाइवा से टकराई:हादसे में दो भाईयों को मौत, बहन की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे थे युवक

बलरामपुर जिले के करकली में तेज रफ्तार में बाइक सवार सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड से टकराकर अनियंत्रित हो गए और सड़क किनारे खड़ी हाईवा के पीछे जा घुसेे। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक युवक की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी में मौत हो गई। रेफर किए गए युवक ने देर रात अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। दोनों मृतक रिश्ते में भाई थे। वे राजपुर क्षेत्र से शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे थे। घटना कुसमी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, सामरी थाना अंतर्गत ग्राम कुटकु निवासी संदीप नगेशिया (28 साल) अपने फुफेरे भाई दीपू नगेशिया (26 साल) के साथ शादी का कार्ड बांटने 07 अप्रेल को घर से निकला था। दोनों राजपुर के पाढ़ी में रात में रूक गए थे। वे शादी का कार्ड बांटते हुए मंगलवार देर शाम वापस कुटकु लौट रहे थे। कुसमी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग में करकली के पास बाइक हादसे का शिकार हो गई। पहले साइन बोर्ड से फिर हाइवा से टकराए
युवकों की बाइक देर शाम करीब 8.30 बजे तेज रफ्तार में करकली में पीडब्लूडी द्वारा स्कूल की सूचना देने लगाए गए साइन बोर्ड से टकरा गए। साइन बोर्ड से टकराने के बाद बाइक बेकाबू हो गई एवं दोनों तेज रफ्तार में सड़क किनारे खड़ी हाइवा से टकरा गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों गंभीर रूप से घायल युवकों को निजी वाहन से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी पहुंचाया। दोनों युवकों की हो गई मौत
घटना में गंभीर रूप से घायल दीपू नगेशिया की कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने के पूर्व ही मौत हो गई। वहीं कुसमी सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद संदीप नगेशिया को अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। संदीप नगेशिया को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दाखिल किया गया, जहां रात 2.30 बजे उसकी मौत हो गई। शादी की खुशियां मातम में बदलीं
मृतक संदीप नगेशिया अपनी बहन की शादी का कार्ड बांटने के लिए फुफेरे भाई दीपू नगेशिया के साथ निकला था। हादसे में दोनों की मौत से घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं। युवकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *