तपा नेशनल हाईवे पर एक सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस स्टेशन तपा के एसएचओ शरीफ खान बताया कि पुलिस ने बब्बी सिंह निवासी लालू पत्ती गांव ढिलवा के बयान के आधार पर अज्ञात व्हीकल चालक पर मामला दर्ज किया है। उसका भाई गुरमीत सिंह अपने पड़ोसी हाकम सिंह निवासी ढिलवा के साथ बाइक पर दवाई लेने रामपुरा जा रहा था। वह और गुरतेज सिंह भी अपनी गाड़ी में उनके पीछे-पीछे जा रहे थे। जब वे बाबा इंदरदास डेरा के पास नेशनल हाईवे बहाद, तपा के नजदीक गुरमीत सिंह और हाकम सिंह उनसे आगे चल रहे थे। तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाही से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। गुरमीत सिंह के सिर पर गंभीर चोट आई और उसका सिर कुचल गया। मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हाकम सिंह के सिर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।


