तेज हवाओं ने बीकानेर में बढ़ा दी सर्दी:सामान्य से ज्यादा तापमान में बीकानेर सबसे आगे, कल से साफ होगा मौसम

बीकानेर के तापमान में अब तक बहुत ज्यादा गिरावट नहीं आई है। तेज हवाओं के कारण ही सर्दी ज्यादा पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान अभी भी आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास है लेकिन अहसास महज दो-तीन डिग्री सेल्सियस का हो रहा है। दरअसल, कोहरा रात में ही शहर को अपनी जद में ले लेता है जो सुबह दस बजे तक छाया रहता है। रविवार सुबह भी कोहरे में लिपट कर आई। सुबह नौ बजे तक कोहरे के कारण विजिबिलिटी बहुत कम हो गई। सुबह सवेरे तो पचास मीटर तक भी कुछ नहीं दिख रहा था लेकिन नौ बजे तक मौसम थोड़ा साफ हुआ, हालांकि कोहरा इसके बाद भी बना रहा। पश्चिमी विक्षोभ के चलते बीकानेर में कोहरा छाया हुआ है। इसका असर अगले कुछ दिन तक अनवरत बना रह सकता है। तापमान में गिरावट अभी और होगी। यानी सर्दी बढ़ने के साथ कोहरा और घना हो जाएगा। दिसम्बर के अंतिम दो-तीन दिन के साथ ही नए साल के शुरूआती दिन कड़ाके की सर्दी वाले हो सकते हैं। वैसे आम दिनों की तुलना में तापमान अभी ज्यादा है। दिन में सामान्य से कम, रात में ज्यादा मौसम विभाग के अनुसार बीकानेर में दिन का तापमान अभी 19.6 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस कम है। इन दिनों में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आासपास रहता है लेकिन अभी ये 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस है जो आमतौर पर आठ डिग्री सेल्सियस के करीब होता है। ऐसे में रात में उम्मीद से कम सर्दी है। सामान्य से ज्यादा तापमान के मामले में बीकानेर पूरे प्रदेश में अव्वल है। सबसे ज्यादा पारा यहीं पर है। कल से साफ होगा कोहरा मौसम विभाग ने बीकानेर में 29 दिसम्बर तक ही कोहरे की आशंका जताई है, जबकि सोमवार से माैसम साफ होने की उम्मीद जताई है। न सिर्फ बीकानेर बल्कि पूरे राजस्थान में ही सोमवार को मौसम शुष्क रह सकता है। कहीं भी कोहरे की चेतावनी नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *