धमतरी| तेलीनसत्ती में 17, 18 एवं 19 जनवरी को जिला स्तरीय 3 दिवसीय तेलीनसत्ती माता महोत्सव मनाया जाएगा। जिला, तहसील, परिक्षेत्र एवं ग्रामीण साहू समाज इसकी तैयारी कर रही है। कार्यक्रम में शामिल होने प्रदेश के डिप्टी सीएम अरूण साव को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है। प्रथम दिवस सामाजिक ध्वजारोहण, शोभायात्रा, रक्तदान शिविर, मातृसभा, पंडवानी सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। द्वितीय दिवस योग, वैदिक यज्ञ, स्वास्थ्य चर्चा, रक्तदान शिविर, सामाजिक संगोष्ठी, सनातन सभा, सर्व समाज गोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। तीसरे दिन करियर गाइडेंस, परिचय सम्मलेन, सामाजिक भवन लोकार्पण एवं आदर्श सामूहिक विवाह का कार्यक्रम होगा। डिप्टी सीएम से मिलने वालों में जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष अवनेंद्र साहू, महासचिव यशवंत साहू, प्रदेश न्याय प्रकोष्ठ गजानंद साहू, परिक्षेत्र अध्यक्ष ललित चौधरी, मितेश साहू एवं नीलकंठ साहू आदि शामिल थे।


