तेलीबांधा में पार्किंग शुल्क के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:महापौर को कहा ‘वसूली दीदी’; बिना सुविधा शुल्क वसूली का आरोप

तेलीबांधा तालाब स्थित मरीन ड्राइव पर पार्किंग शुल्क वसूली के विरोध में बुधवार शाम रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नगर निगम पर बिना पार्किंग सुविधा दिए जबरन शुल्क वसूलने का आरोप लगाया और महापौर पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘वसूली दीदी’ तक कह दिया। “जनता टहले या जेब कटवाए?” प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि तेलीबांधा तालाब आम लोगों के लिए विकसित सार्वजनिक स्थल है, जहां लोग टहलने और परिवार के साथ समय बिताने आते हैं। ऐसे स्थान को कमाई का जरिया बनाना गलत है। नेताओं ने सवाल उठाया कि जब व्यवस्थित पार्किंग की कोई सुविधा ही नहीं है, तो शुल्क किस बात का लिया जा रहा है? क्या अब सड़क पर वाहन खड़ा करना भी अपराध है? भाजपा सरकार की वसूली नीति का आरोप कांग्रेस ने इसे भाजपा की “वसूली नीति” करार देते हुए कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार में हर सार्वजनिक स्थान को राजस्व का साधन बनाया जा रहा है। पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि पार्किंग शुल्क वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। ये नेता रहे मौजूद प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ नेता प्रमोद दुबे, कुलदीप जुनेजा, पंकज शर्मा, आकाश तिवारी, आकाश शर्मा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस ने कहा कि जनता के हित से जुड़े मुद्दों पर वह सड़क से सदन तक आवाज उठाती रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *