तेलुगू नववर्ष उगादी पर स्वास्थ्य शिविर, खेलकूद व विभिन्न कार्यक्रम 19 मार्च को

बिलासपुर| तेलुगू संयुक्त समाज कल्याण समिति बिलासपुर द्वारा 19 मार्च, गुरुवार को तेलुगू नववर्ष उगादी महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया है। यह आयोजन शिव-पार्वती गार्डन बंधवापारा तालाब स्थित इशिका पार्क हेमू नगर में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। समिति के कोषाध्यक्ष जी रविकन्ना ने बताया कि आयोजन की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता एम के पटनायक ने की। समिति के अध्यक्ष व्ही मधुसूदनराव और सचिव जे जगन पटनायक ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमर अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पूजा विधानी शामिल होंगी। कार्यक्रम के तहत सुबह दीप प्रज्ज्वलन, समाज के बुजुर्गों का सम्मान, स्वास्थ्य शिविर, पंडित द्वारा नववर्ष राशिफल वाचन और विभिन्न आयु वर्ग के खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। वहीं संध्या में महिलाओं द्वारा गणेश वंदना, उगादी की जानकारी, समाज के मेधावी विद्यार्थियों (10वीं और 12वीं) का सम्मान तथा आर मधुकर राव स्मृति में नकद प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। संध्या में समाज के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *