त्योहारों को लेकर गिरिडीह पुलिस अलर्ट:शहर में निकाला फ्लैग मार्च, संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी

गिरिडीह में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। होली जुलूस के दौरान घोड़थंबा में हुई हिंसा के बाद पुलिस प्रशासन ईद और रामनवमी को लेकर विशेष सतर्क है। पुलिस ने शहर के प्रमुख इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला। यह मार्च बड़ा चौक से शुरू होकर मुस्लिम बाजार, काली बाड़ी चौक, टावर चौक, नेताजी चौक, भंडारीडीह और बोडो होते हुए पचम्बा तक पहुंचा। इसमें सैकड़ों पुलिसकर्मी शामिल थे। त्योहारों के दौरान ड्रोन और कैमरों से निगरानी डीएसपी नीरज सिंह और साइबर डीएसपी आबिद खान ने बताया कि संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखी जा रही है। त्योहारों के दौरान ड्रोन और कैमरों से निगरानी की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी। पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की है। किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा गया है। अफवाह फैलाने वालों और सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। सभी थानों में शांति समिति की बैठकें की गई हैं। ईद, रामनवमी, चैत्र दुर्गा पूजा और चैत्र छठ पूजा के दौरान हर जगह सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे। घोड़थंबा और हजारीबाग की तरह की हिंसा को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह सजग है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *