त्योहार पर घर जाने की चिंता:जयनगर व गोरखपुर के लिए चलेंगी होली स्पेशल ट्रेनें, 3 की जगह 5 फेरे

होली के नजदीक आते ही रांची से यात्रा करने वाले यात्रियों में भीड़ बढ़ गई है और अधिकतर नियमित ट्रेनें पहले ही फुल हो चुकी हैं। होली से एक सप्ताह पहले ही कई ट्रेनों में सीटें रिग्रेट हो गई हैं, वहीं महानगरों से आने वाले विमानों के किराए दोगुने हो गए हैं। ऐसे में रांची के यात्रियों के लिए होली स्पेशल ट्रेनों की मांग तेज हो गई है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस वर्ष रांची से जयनगर और गोरखपुर के लिए स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, और ये दोनों ट्रेनें पांच-पांच ट्रिप करेंगी। पिछले साल ये केवल दो-दो ट्रिप ही थीं। जयनगर जाने वाली ट्रेन रांची से बोकारो, चंद्रपुरा, धनबाद, दरभंगा और बरौनी होते हुए जयनगर पहुंचेगी। गोरखपुर जाने वाली ट्रेन मूरी, गोमो, कोडरमा, गया और बनारस होते हुए गोरखपुर जाएगी। इसके अलावा, रेल मंत्रालय ने भुवनेश्वर–धनबाद (वाया रांची) होली स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में विस्तार की घोषणा की है। रेलवे सूत्रों ने यह भी बताया कि इस वर्ष दक्षिण भारत और दिल्ली से रांची के लिए भी होली स्पेशल ट्रेन की संभावना है। इसके साथ ही दिल्ली और बिहार जाने वाली कुछ ट्रेनों में कोच संयोजन की भी व्यवस्था संभव है, ताकि अधिक यात्रियों को सुविधा मिल सके। पुणे, सूरत, दिल्ली से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएं जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने कहा कि होली के समय दक्षिण भारत, पुणे, सूरत, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के लिए अधिक से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि झारखंड के बड़ी संख्या में लोग इन राज्यों में नौकरी कर रहे हैं और छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। त्योहार के दौरान कन्फर्म टिकट न मिलने से उन्हें कठिनाई होती है। इसलिए रेलवे को शीघ्र अतिरिक्त होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा करनी चाहिए। भुवनेश्वर-धनबाद वाया रांची को अवधि में विस्तार होली त्योहार के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 02832/02831 भुवनेश्वर-धनबाद-भुवनेश्वर (वाया रांची) का होली स्पेशल के रूप में परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है। ट्रेन संख्या 02832 भुवनेश्वर- धनबाद होली स्पेशल (वाया रांची) यात्रा प्रारंभ 28 फरवरी से 31 मार्च तक प्रतिदिन भुवनेश्वर से प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 02831 धनबाद-भुवनेश्वर होली स्पेशल (वाया रांची) यात्रा प्रारंभ एक मार्च एक अप्रैल तक प्रतिदिन धनबाद से प्रस्थान करेगी। कुल 32 ट्रिप करेंगी। ज्यादा ट्रेनें चलाई जा सकती हैं : डीआरएम रांची रेल मंडल के डीआरएम करुणानिधि सिंह ने बताया कि होली स्पेशल ट्रेनें चलाने की मांग कई संस्थाओं ने की है। इसे देखते हुए अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जा सकती हैं। साथ ही कई ट्रेनों में कोच भी बढ़ाई जा सकती है। ट्रेनों में आरक्षण की स्थिति…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *