त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का दूसरा चरण कल:मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में मतदान दलों का फूलमालाओं से स्वागत, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के विकासखंड मनेंद्रगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का दूसरा चरण 20 फरवरी को होगा। चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला मुख्यालय के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लालपुर में मतदान दलों को सामग्री वितरित की गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डी. राहुल वेंकट ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान दलों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कार्यक्रम में एसडीएम लिंगराज सिदार, तहसीलदार यादवेंद्र कैवर्त्य और जनपद सीईओ वैशाली सिंह मौजूद थे। वाहन नोडल अधिकारी दयानंद तिग्गा सहित अन्य चुनाव अधिकारी भी उपस्थित रहे। मतदान दलों के अपने-अपने केंद्रों पर पहुंचने पर ग्रामीणों ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। स्थानीय लोगों की इस सहभागिता ने लोकतंत्र के महापर्व को विशेष बना दिया। प्रशासन ने सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *