त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों पर:सोनहत में 51 मतदान दलों को दिया गया प्रशिक्षण, 17 फरवरी को होगा मतदान

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। सोनहत के सेजस हायर सेकेंडरी स्कूल में मतदान दलों और पीठासीन अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। कुल 51 मतदान दलों को चुनाव संबंधी आवश्यक सामग्री और महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत) डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी जिम्मेदारी से प्रशिक्षण लेने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पारदर्शी और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने का आह्वान किया। प्रशिक्षण में मतदान अधिकारी और पीठासीन अधिकारी 1, 2, 3 सहित सोनहत के एसडीएम राकेश साहू और अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। आगामी 17 फरवरी को होने वाले मतदान को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *