थरूर बोले-गांधी का देश अब दूसरा गाल आगे नहीं करेगा:किसी भी हमले का जवाब देगा; BJP विधायक ने ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाए

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बुधवार रात को कहा कि महात्मा गांधी का भी देश किसी हमले पर दूसरे गाल को आगे नहीं करेगा। जवाब में सख्त कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत का रुख एकदम साफ है। हम आतंकवाद के खिलाफ पूरी दृढ़ता से खड़े हैं। उन्होंने यह बात पनामा में भारतीय दूतावास के एक कार्यक्रम में कही। उन्होंने महात्मा गांधी के विचारों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि (महात्मा गांधी ने) स्वतंत्रता आंदोलन में हमें यह भी सिखाया कि हमें हमेशा अपने अधिकारों के लिए खड़ा होना चाहिए।’ ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद के खिलाफ भारत का पक्ष रखने के लिए शशि थरूर सहित 7 सांसदों के नेतृत्व में ऑल पार्टी डेलिगेशन 5 देशों का दौरा कर रहे हैं। वे अमेरिका में अपना दौरा पूरा कर चुके हैं। इस समय पनामा का दौरा चल रहा है। इसके बाद डेलिगेशन गुयाना, ब्राजील और कोलंबिया जाएगा। भाजपा विधायक ने वायुसेना को ‘नालायक’ कहा, बाद में सफाई दी उधमपुर ईस्ट से भाजपा विधायक रणवीर पठानिया ने ऑपरेशन सिंदूर पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर के दौरान एयरफोर्स के पायलट सोए हुए थे। कुसूर हमारा है, हम लोगों ने इन्हें अपनी पलकों पर बैठा रखा है।’ पठानिया ने भारतीय वायुसेना को ‘नालायक’ कहा। उन्होंने आगे कहा कि ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान उधमपुर एयरफोर्स स्टेशन को पाकिस्तान ने निशाना बनाया था। ‘ऑपरेशन सिंदूर के दौरान एयरफोर्स स्टेशन पर क्या हुआ सबको पता है। नालायकी होगी इनकी, सोए होंगे ये लोग, हमारा तो कोई कसूर नहीं है।’ वीडियो वायरल होने के बाद पठानिया ने अपने बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा, वायुसेना पर मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। कहा- क्लिप फर्जी और भ्रामक है। इस काट-छांट कर पेश किया गया है भारत-पाकिस्तान विवाद और ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े अपडेट पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *