थाईलैंड की राजकुमारी का जोधपुर दौरा:एक दिन में ठीक हुई घंटाघर की व्यवस्थाएं, लोगों ने उठाए प्रशासन पर सवाल

थाईलैंड की राजकुमारी सिरीवनावरी नरीरत्ना राजकन्या जोधपुर दौरे पर है। रविवार को जोधपुर के एयरपोर्ट स्टेशन से राजकन्या उम्मेद भवन पैलेस पहुंची यहां से रात को घंटाघर और भीतरी शहर के हवेली में पहुंची। जहां पर उन्होंने डिनर किया। आज उनका जोधपुर के मेहरानगढ़ किला जसवंत थड़ा सहित अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों पर जाने का कार्यक्रम है।
राजकुमारी के स्वागत में जोधपुर पुलिस भी पूरी तरह से अलर्ट पर है। उनके जोधपुर दौरे को देखते हुए पुलिस ने भारी सुरक्षा और यातायात के बंदोबस्त किए गए हैं। VVIP मूवमेंट को लेकर शहर में कई जगहों पर यातायात रोक दिया गया। इसके चलते लोग जाम में भी फंसे नजर आए। जोधपुर के घंटाघर बाजार में भी आम दिनों में जहां अतिक्रमण और ठेलों की भीड़भाड़ रहती है वह भी साफ सुथरा नजर आया। इसको लेकर भी शहर के लोगों ने सवाल उठाए। लोगों का कहना है कि जब एक दिन में पूरी तरह से व्यवस्था बदल सकती है तो बाकी दिनों में घंटाघर का बाजार अतिक्रमण, जाम और पार्किंग की वजह से क्यों बदहाल नजर आता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *