थाना के पीछे नाली में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

सुखदेवनगर थाना के पीछे शिव दुर्गा लेन स्थित नाली में गुरुवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान संजीव सिंह के रूप में हुई। वो अपनी प|ी के साथ मिलकर सुखदेवनगर थाना के गेट के बगल में ही एक झोपड़ीनुमा होटल चलाता था। इसमें चाय-बिस्किट व अन्य खाद्य पदार्थों की बिक्री करता था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा। उधर, संजीव का शव मिलने की जानकारी परिजनों को दी गई। परिजनों के साथ मोहल्ले से काफी संख्या में महिलाएं थाना के पास जमा हुईं और हत्या किए जाने का आरोप लगाते हंगामा शुरू कर दिया। थानेदार ने सभी को समझा-बुझाकर शांत कराया और लिखित शिकायत किए जाने के बाद पूरे मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। थानेदार ने कहा कि संजीव अत्यधिक शराब का सेवन करता था। प|ी ही होटल चलाकर घर का खर्च चलाती थी। इस कारण अक्सर पति-पत्नी के बीच विवाद भी होता था। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। हत्या है या हादसा, अभी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। टूटा मिला कार का शीशा, सीसीटीवी फुटेज की तलाश
सुखदेवनगर थाना के पीछे शिव दुर्गा लेन स्थित सड़क किनारे खड़ी कार का शीशा भी टूटा मिला है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि मारपीट के दौरान ही किसी ने शीशा तोड़ा है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है आैर सीसीटीवी फुटेज जुटाने का प्रयास कर रही है। हालांकि, पुलिस को देर रात तक घटना का सीसीटीवी फुटेज नहीं मिला है, जिससे मौत का कारण स्पष्ट हो सके। संजीव के सिर पर पीछे से मिला जख्म का निशान
शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा तो पता चला कि संजीव के सिर पर पीछे से जख्म के निशान हैं। परिजनों का मानना है कि किसी ने पीछे से उसके सिर पर हमला किया है, जिससे संजीव की मौत हुई है। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने कहा कि एक जनवरी की रात दोस्तों के साथ पार्टी मनाने के बाद संजीव घर लौट रहा था। हालांकि, पुलिस का कहना है कि नशे की हालत में गिरने के बाद भी चोट लग सकती है। मामले में अभी कुछ स्पष्ट कहना जल्दबाजी होगी। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। इसके बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *