थाने से 200 मीटर दूर डाकघर में हुई सेंधमारी, 50 हजार पार

भास्कर न्यूज | लोहंडीगुड़ा ब्लॉक मुख्यालय उसरीबेड़ा में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात को चोरों ने जमकर आतंक मचाया। लोहंडीगुड़ा थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर मुख्य मार्ग में स्थित पोस्ट ऑफिस में चोरों ने सेंधमारी कर 50 हजार रुपए चोरी कर लिए। इसके साथ ही पोस्ट ऑफिस के बाजू में स्थित एलआईसी एजेंट आरती दास मोंगरे के निजी कार्यालय का भी ताला टूटा पाया गया। इसके अलावा पोस्ट ऑफिस के पीछे स्थित रिहायशी कॉलोनी के तीन घरों के भी ताले टूटे पाए गए। बताया जा रहा है कि इन तीन घरों में नौकरी पेशा लोग रहते हैं, इन घरों के परिवार गर्मी की छुट्टियां बिताने बाहर गए हुए हैं। आसपास के लोगों ने ताले टूटे देख मकान में रहने वाले लोगों को सूचित किया। पुलिस भी घटना की जांच करने मौके पर पहुंची फिलहाल संदिग्ध चोरों की तलाश करने पुलिस जुटी हुई है। वहीं चोरी की इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है बताया जा रहा है कि महीने भर पहले उसरीबेड़ा में सूने मकान में चोरी की घटना हुई थी इस मामले में भी पुलिस के हाथ खाली हैं। हाल ही में नए प्रभारी आए हैें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *