भास्कर न्यूज | जालंधर प्राचीन मंदिर बाबा यशरथ राय जी श्री बालाजी धाम थापरां मोहल्ला में भक्तों की ओर से संकीर्तन करवाया गया। इसमें विद्वानों ने विधिवत पूजन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। पूजन के बाद भक्तों ने दरबार में माथा टेककर अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। भक्तों ने हनुमान चालीसा पाठ, जय जय जय बजरंगबलि…, साथी हमारा कौन बनेगा, तुम न सुनोगे तो कौन सुनेगा…, तेरे जैसा राम भक्त हुआ, न होगा मतवाला…, आजा श्याम तेरा है इंतजार…, व अन्य भजन सुनाकर भक्तों को मंत्रमुग्ध किया। अंत में भक्तों ने प्रभु को 56 प्रकार के अलग-अलग व्यंजनों का भोग भी लगाया गया। यहां मुख्य सेवादार गौरव थापर, स्वीटाराम, गगन गरोवर, अमित जगोता, मनोज बाहरी, ब्रजेश नंदा सोनू, विवेक हांडा, राकेश जांगड़ा, दविंदर गांधी, हनी जोशी, गौरव घई, राहुल, गौरव मुंजाल, रवि मदान, विशाल सोनी व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।


