थायरॉइड कैंसर पर जागरूकता बढ़ाने के लिए श्रीमन हॉस्पिटल ने कराया सेमिनार

जालंधर| सिटी में डाक्टरों ने कैंसर रोग के विभिन्न पहलूओं पर विचार चर्चा की है। श्रीमान सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने थायरॉइड कैंसर पर सेमिनार ‘थायरॉइड कैंसर सिम्पोजियम 2025’ का आयोजन किया है। यह आयोजन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया के जालंधर चैप्टर के सहयोग से और पंजाब मेडिकल काउंसिल के संरक्षण में हुआ है। इस सिम्पोजियम में देश और राज्य स्तर के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने थायरॉइड कैंसर के निदान और इलाज में हो रहे नए बदलावों और तकनीकों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान कैंसर से जुड़ी जटिलताओं, नई रिसर्च और मल्टीडिस्पिलनरी ट्रीटमेंट के महत्व पर जोर दिया गया। इसमें पंजाब भर से डॉक्टरों, सर्जनों, मेडिकल स्टूडेंट्स और हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस सिम्पोजियम का उद्घाटन पंजाब मेडिकल काउंसिल के ऑब्जर्वर डॉ. एसपीएस सूच, सिविल सर्जन डॉ. गुरमीत लाल, पीएमसी सदस्य डॉ. रमन गुप्ता, आईएमए और एएसआई जालंधर चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. एमएस भुटानी और डॉ. रुपिंदर भार्गव तथा श्रीमान हॉस्पिटल के डायरेक्टर्स की उपस्थिति में हुआ। इस आयोजन का नेतृत्व डॉ. अमित गुप्ता और डॉ. अरुण कुमार शर्मा ने किया। संरक्षकों डॉ. वीपी शर्मा, डॉ. हरमीत पॉल सिंह, डॉ. राजीव भाटिया और डॉ. अजय मारवाहा के विजन और समर्पण से यह आयोजन सफल रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *