सादुलपुर | डाबली ढाणी गांव में डेरुवाल परिवार के यहां आयोजित विवाह समारोह में थाली में जूठन नहीं छोड़ने, वैदिक आर्ष साहित्य स्वाध्याय तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। अमर सिंह डेरुवाल के सानिध्य में जिला पर्यावरण संयोजक योगाचार्य नरेंद्र भारतीय ने उपस्थित जनों को थाली में जूठन नहीं छोड़ने, वैदिक आर्ष साहित्य स्वाध्याय तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में पद्मभूषण देवेंद्र झाझड़िया, प्रांत घोष प्रमुख मनोज कुमार, विभाग प्रचारक मुकेश कुमार, विभाग कार्यकारिणी के योगेंद्र, बृजमोहन कारगवाल आदि उपस्थित थे।


