अमृतसर| आर मैनेजमेंट की तरफ से 2 घंटे का सफाई जागरूकता अभियान वीरवार को चलाया जाएगा। शहर में पहली बार 1 किमी तक यह ड्राइव चलाने का प्लान बनाया गया है। इसके पहले स्कूलों-कॉलेजों में जाकर टीमें जागरूक करती थीं। ह्यूमन ऑफ अर्थ की तरफ से यह इवेंट ऑर्गेनाइज कराया जा रहा, जिसका पार्टनर निगम अमृतसर है। जबकि थ्री-आर मैनेजमेंट व रिवर्दी कंपनी की तरफ से इसे स्पांसर किया गया है। गुरुनगरी को साफ सुथरा बनाने को लेकर टीमें पैदल चलकर सड़कों के आसपास से कचरा उठाएगी। साथ ही दो तरह के डस्टबिन होंगे जिसमें कूड़ा डाला लाएगा। जिससे लोग गीला-सूखा कूड़ा के बारे अवेयर हो सकें। यह कार्यक्रम शहीदां वाला गेट से दोपहर 3:30 बजे शुरू होगी और शाम 6 बजे सुल्तान पिंड गेट पर खत्म होगा। दरअसल, लोग कूड़ा सार्वजनिक स्थानों पर फेंक देते हैं। गीला-सूखा कूड़ा अलग-अलग रखने के लिए डस्टबिन का यूज नहीं करते। जिसे देखते हुए स्वच्छता अभियान का यह कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।


