अमृतसर| थ्री-आर मैनेजमेंट कंपनी की तरफ से जॉइंट कमिश्नर जय इंद्र के निर्देशन में शहीदां वाला गेट से सुल्तान पिंड गेट तक 2 घंटे का सफाई जागरूकता अभियान चलाया गया। उन्होंने अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कंपनी के डायरेक्टर राजीव अरोड़ा ने बताया कि ह्यूमन ऑफ अर्थ व निगम अमृतसर की तरफ से यह इवेंट ऑर्गेनाइज कराया गया। जबकि थ्री-आर मैनेजमेंट व रिवर्दी कंपनी की तरफ से इसे स्पांसर किया। गुरुनगरी को साफ सुथरा बनाने को लेकर टीमें पैदल चलकर सड़कों के आसपास से कचरा उठाकर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि आगे भी इस तरह के जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।


