थ्रेसर में गमछा फंसने से फंदा लगा, मौत, दो महीने पहले ही हुई थी शादी

भास्कर संवाददाता| पाली गिरादड़ा में सोमवार शाम को चने की फसल की थ्रे​सिंग के दौरान युवक की मौत हो गई। मुंह पर गमछा बांधकर चने का पुला (बंडल) थ्रेसर में झोंकते समय फंदा लग गया। झटके से सीने के बल थ्रेसर से टकराया और फंदे से दम घुटने से रमेश (24) की मौत हो गई। पिता जोगाराम ने बताया कि मैं ट्रैक्टर चला रहा था। उड़ती भूसी से बचने के लिए रमेश ने गले और मुंह पर गमछा बांध रखा था। मैंने और बड़े बेटे भूराराम ने तत्काल थ्रेसर बंद कर रमेश को दूर किया। इसके बाद 108 पर एम्बुलेंस के लिए फ़ोन किया। एम्बुलेंस ही नहीं आई तो ट्रैक्टर से बांगड़ अस्पताल लाए। जहां मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि गमछा फंसने से श्वसन नली बंद हो गई और गले और छाती पर गंभीर चोट आने से मौत हो गई। रमेश की दो महीने पहले कोट गांव में शादी हुई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *