दंतेवाड़ा जिले के 15 खरीदी केंद्रों में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

दंतेवाड़ा | कांग्रेस ने धान खरीदी केंद्र पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कुआकोंडा, कटेकल्याण, गीदम, बचेली सहित दंतेवाड़ा में खरीदी केंद्रों में किसानों को हो रही परेशानी और एकमुश्त 3100 रुपए देने की मांग की गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवधेश गौतम ने बताया कि राज्य सरकार ने एकमुश्त 3100 रुपए देने का वादा किया था। अब उस वादे को सरकार पूरा करे। इसके साथ ही खरीदी केंद्रों में बारदानों और हमालों की पर्याप्त व्यवस्था करने के साथ ही नमी के नाम से किसानों से ज्यादा धान न लेने सहित अन्य मांगें की। कांग्रेस ने जिले के सभी 15 धान खरीदी केंद्रों में धरना प्रदर्शन किया। दंतेवाड़ा। धान खरीदी केंद्र के सामने प्रदर्शन करते कांग्रेसी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *